62 करोड़ का मुआवजा खरीफ फसल के लिए मांगा

( 5868 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 15 09:03

डूंगरपुर। खरीफफसल में हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने मुआवजा राशि की डिमांड सरकार से की है। वर्ष 2014 में बारिश कम होने से खरीफ की फसल को नुकसान हुआ था। गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर जिलेभर में 60 प्रतिशत से अधिक खराबा बताया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का आंकलन किया गया है।
जिले के 986 गांव के 490068 किसान प्रभावित हुए थे। जिसे देखते हुए प्रशासन ने 22 मार्च को करीब 62 करोड़ रुपए मुआवजा राशि की डिमांड सरकार से की है। इसमें लघु और सीमांत किसानों की संख्या 480338 और बड़े किसानों की संख्या 9730 है। एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश के बाद गिरदावरी कराई गई थी। गिरदावरी रिपोर्ट के बाद करीब 62 करोड़ रुपए के मुआवजे के लिए सरकार को फाइल भेजी गई। मुआवजा राशि के अप्रैल महीने में ही आने की उम्मीद है। एडीएम ने बताया कि सहायता राशि जैसे-जैसे सरकार से प्राप्त होती जाएगी वैसे ही लैम्पस के माध्यम से किसानों के खातों तक पहुंचाई जाएगी।
ऐसेमिलेगा खराबे का मुआवजा : ओलावृष्टिसे प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि सीधे बैंक खातों में जमा होगी। पटवारी की ओर से गिरदावरी के वक्त ही खेतवार किसानों के खराबे की सूचना में किसान का नाम, कुल जमीन, बुवाई वाली जमीन, खराबे का प्रतिशत, राशि का आकलन, किसान के खाते वाले बैंक का नाम, खाता संख्या की जानकारी जुटा ली है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.