आग से फसल हुई राख

( 2925 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 15 09:03

निम्बाहेड़ा | चित्ताड़गढ़ रोड पर रविवार शाम सवा छह बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे स्थित एक खेत में आग लगने से वहां पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
सुरेश पुत्र भगवानलाल तेली के खेत में रविवार शाम पास ही स्थित ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से चिंगारियां निकली। इससे खेत में पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सुरेश ने बताया कि चार बीघा गेहूं की फसल में से एक बीघा की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम हेमेन्द्र नागर की सूचना पर मौके पर नगरपालिका, जेके सीमेंट वर्क्स की फायर ब्रिगेड पहुंची आग पर काबू पा लिया। घटना स्थल पर सदर थाना कोतवाली थाना से भी जाब्ता पहुंचा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.