प्रधानाध्यापकों ने मांगी डीपीसी

( 2625 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Mar, 15 09:03

बीकानेर | पातेयवेतन प्रधानाध्यापकों की विभागीय पदोन्नति की मांग की गई है। प्रधानाध्यापक संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में रविवार को विधायक पश्चिम गोपाल जोशी, विधायक पूर्व क्षेत्र सिद्धी कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। समिति के बृजमोहन खत्री के मुताबिक वर्तमान में शिक्षा विभाग में सभी पदों पर सत्र 2014-15 तक की विभागीय पदोन्नति का कार्य चल रही है। जबकि पातेय वेतन प्रधानाध्यापकों को पदोन्नति से वंचित रखा जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में पातेय वेतन प्रधानाध्यापकों की भी शीघ्र पदोन्नति करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में विमल कुमार पंवार, राजेश भार्गव, ओम प्रकाश गौड़, ललिता कुमावत, रोहिताश आदि शामिल हुए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.