गहलोत ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी

( 4207 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Mar, 15 17:03

जयपुर, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
श्री गहलोत ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम द्वारा सच्चाई और न्याय की राह पर चल कर जो उच्च आदर्श एवं उच्च प्रतिमान स्थापित किये गये है वे समाज में आज भी प्रंसागिक एवं प्रेरणादायी है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेश के विकास की कामना करते हुये प्रदेशवासियों से शांति एवं भाईचारे की भावना को मिलजुल कर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.