धर्मगुरु फादर लेसर के निधन पर गहरा दुःख

( 3280 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 15 18:03

उदयपुर । कैथोलिक धर्मगुरु फादर लेसर के निधन पर पूर्व सांसद डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद डॉ. सी. पी. जोशी, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा एवं कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फादर लेसर न केवल धर्मगुरु अपितु एक अच्छे साहित्यकार एवं समाजसेवी भी थे। उन्होंने सर्वधर्म विषयक प्रवचनों के माध्यम से लोगों के जीवन को एक नई दिशा देने में प्रमुख भूमिका निभाई। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कांग्रेस के अग्रिम संगठनों महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.