नाथद्वारा में कजरारी गणगौर पर मेला

( 5722 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 15 14:03

नाथद्वारा| गणगौरमहोत्सव के चौथे अंतिम दिन बुधवार को बनास नदी किनारे भरने वाला मेला मोतीमहल चौपाटी पर भरा। कजरारी गणगौर को लेकर मंदिर आस-पास के क्षेत्र में केसरी रंगत दिखी। आखिरी गणगौर पर मंदिर से सवारी नहीं निकली।
नगर की महिलाओं ने केसरिया परिधान पहने। श्रीजी प्रभु की ग्वाल भोग आरती झांकी के दर्शन किए। नगर में सुबह से केसरी आभा बिखरी रही। शाम को मोती महल प्रांगण में बैंड के जवानों ने केसरी साफे बांध कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर श्रीनाथ बैंड के जवानों ने केसरिया साफा बांधकर स्वर लहरिया बिखेरी। कजरारी गणगौर पर मेले में शाम छह बजे से ही चौपाटी पर ग्रामीणों सहित नगरवासियों की आवक शुरू हो गई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.