रैना की होने वाली सास भात का न्योता लेकर मायके पहुंचीं

( 6754 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Mar, 15 10:03

बड़ौत । क्रिकेटर सुरेश रैना की होने वाली सास सुशीला देवी बुधवार को अपने भाइयों के पास भात की रस्म का न्योता लेकर पहुंचीं। रैना की शादी बामनौली गांव की प्रियंका चौधरी के साथ तीन अप्रैल को होनी है।
टीकरी कस्बा में सुशीला के साथ प्रियंका के आने की खबर लगते ही उसे देखने के लिए भारी भीड़ लग गई। प्रियंका की गैर मौजूदगी के बावजूद लोग जमे रहे।
रैना की शादी से पहले प्रियंका के भाई विवेक की शादी होनी है। दोनों शादी में भात की रस्म के लिए उनकी मां सुशीला टीकरी में अपने पिता इकबाल के घर पहुंची। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक और विवेक भी थे। सुशीला ने विधि विधान के साथ मंगल टीका कर अपने भाइयों को भात का न्योता दिया। इस दौरान महिलाओं ने ढोलक बजाकर खुशी के गीत आए। अभिषेक ने कहा कि वे अभी इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। जब टीम इंडिया विश्व कप जीत लेगी, तो जमकर खुशी मनाएंगे और हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। गौरतलब है कि मूल रूप से बामनौली निवासी चौधरी तेजपाल सिंह की तीन संतानों में सबसे बड़े बेटे अभिषेक की शादी हो चुकी है। प्रियंका की शादी तीन अप्रैल को और विवेक की दो अप्रैल को है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.