राज्यपाल ने न्यायाधिपति श्री अम्बवानी को मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई

( 10776 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Mar, 15 10:03

राज्यपाल ने न्यायाधिपति श्री अम्बवानी को मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई जयपुर, राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने मंगलवार को प्रातः यहां राजभवन में राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री सुनिल अम्बवानी को मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। श्री अम्बवानी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री सी.एस. राजन ने राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति का वारंट पढकर सुनाया। राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने न्यायाधिपति श्री अम्बवानी को सर्वप्रथम बधाई दी।
समारोह में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, पूर्व राज्यपाल श्री अंशुमान सिंह, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, विभिन्न आयोग के अध्यक्षगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, अभिभाषकगण सहित न्यायाधिपति अम्बवानी के परिवारजन भी उपस्थित थे।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.