90 दिन में 38 बार शादी

( 6206 बार पढ़ी गयी)
Published on : 24 Mar, 15 07:03

अगर आप और आपके पार्टनर को अपनी वेडिंग थीम और जगह पसंद न आए, तो आप क्या करेंगे? इस कमी को पूरा करने के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जाकर शादी रचाना एक बेहतर आइडिया हो सकता है।
लॉस एंजिल्स के चीताह पलैट और रियान वुडयार्ड की जोड़ी ने हाल में कुछ ऐसा ही किया है। पिछले साल सगाई होने के बाद उन्होंने 90 दिनों में दुनिया भर के ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर जाकर शादी करने का फैसला किया। अब तक वो भारत, मिस्र, आयरलैंड, थाईलैंड समेत कई अन्य देशों में जाकर शादी कर चुके हैं।
उनके आइडिया को देखकर इस सफर के लिए लोग चीताह और रियान को डोनेशन भी दे रहे हैं। इस जोड़े के शेड्यूल में अलग-अलग जगह पर 38 वेडिंग आयोजन शामिल हैं। चीताह और रियान पेशे से कलाबाज हैं और उनकी शादी की तसवीरें उनकी कलाबाजियों से और भी खास बन जाती हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.