अंग्रेजों के पिट्ठू थे महात्मा गांधी: फायरब्रांड नेतासाध्वी प्राची

( 6741 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 15 11:03

अंग्रेजों के पिट्ठू थे महात्मा गांधी: फायरब्रांड  नेतासाध्वी प्राची लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगे की आरोपी तथा फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पि_ू बताकर विवाद खड़ा कर दिया। मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह में शामली पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि देश की आजादी में बापू का कोई योगदान नहीं है। साध्वी प्राची ने कहा कि आजादी के आंदोलन में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु व झलकारी बाई जैसों की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने झलकारी बाई को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की मांग भी की। कहा कि नेताओं को देश की नहीं अपनी कुर्सी व सत्ता बचाने की चिंता है। राष्ट्र विरोधी ताकतें मुंह बाएं खड़ी हैं। देश की एक बड़ी साध्वी जेल में हैं, उनकी किसी को चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार मेरे बेबाक बयानों को लेकर मुझे गिरफ्तार कराने का दावा करती है। शामली आने से पहले प्रदेश सरकार को शामली कार्यक्रम के बारे में बता दिया था, सरकार में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाए। साध्वी ने कोरी समाज की बेटियों को टीवी की संस्कृति से दूर रहकर भारतीय संस्कृति को अपनाकर संस्कारवान बनने के लिए कहा। झांसी की रानी का साथ निभाने वाली झलकारी बाई को सम्मान दिलाने के लिए समाज एकजुट हो। वे झलकारी बाई को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाकर रहेंगी।साध्वी प्राची की भाजपा में निंदा लखनऊ। महात्मा गांधी पर साध्वी प्राची की टिप्पणी पर भाजपा नेता विनय कटियार ने ऐतराज जताया। उन्होंने आज अयोध्या में कहा साध्वी की टिप्पणी ठीक नही। भाजपा इसकी निंदा करती है। राम मन्दिर निर्माण की बात पर कटियार ने कहा है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है। अब संसद में मंदिर निर्माण के लिए कानून लाने की कोशिश होगी । या फिर जल्द निर्णय अदालत करे। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर दंगे की आरोपी हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का पि_ू करार दिया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.