इम्प्रेस करने के लिए अब ट्रेनिंग

( 13377 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Mar, 15 17:03

शादी के बंधन में बंधने से पहले अब लड़कों को अच्छा पति बनाने के गुण सिखाने के लिए ब्रिटेन के वॉरसेस्टर होटल ने ग्रूम एकेडमी शुरू की है। इस एकेडमी में लड़कों को एक अच्छे पति बनने के गुण सिखाए जाएंगे। इसमें खाना बनाने, घर की डस्टिंग और कपड़े धोना जैसी चीजें सिखाई जाएंगी। साथ ही, पतियों को एनिवर्सिरी की याद भी हर साल दिलाई जाएगी जाएगी और उन्हें आइडिया भी दिए जाएंगे कि वे अपनी एनिवर्सिरी कैसे सेलिब्रेट करें। पति-पत्नी की आने वाली जिंदगी अच्छी तरह से चले, इसके लिए ट्यूशंस शुरू किए गए हैं। खाना बनाने के लिए होटल के शेफ जल्द बनने वाली डिशेज की जानकारी देंगे। इस एकेडमी का मकसद छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में होने वाली झड़पों को कम करना है।

ज़्यादातर लड़कियां ऐसे लड़कों की तरफ आकर्षित होती हैं जो जेंटलमेन होते हैं, जो स्वभाव से बहुत ही सरल और सीधे होते हैं। लेकिन जरूरत पड़ने पर कड़े भी। लड़कों की शराफत लड़कियों को अपनी तरफ जल्दी आकर्षित करती है। इसलिए शराफत और स्मार्टनेस दोनों ज़रूरी हैं।


लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं, जो महिलाओं का सम्मान करें। उनकी मदद करें, जरूरत पड़ने पर सही सलाह दें, अच्छे से समझें और फ्यूचर में कदम-से-कदम मिलाकर चलें।

लड़कियों को लड़कों का आत्मविश्वास बहुत अच्छा लगता है। उन्हें शर्मीले लड़के ज़्यादा आकर्षित नहीं कर पाते। इसलिए लड़कों को अपनी बात बिना घबराए साफ-साफ कहनी चाहिए। जिस लड़के में लड़की को आत्मविश्वास नजर आता है, वो उसके साथ ज़्यादा सुरक्षित महसूस करती है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.