महिला पार्षद के घर पर हमला

( 3046 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 09:03

हनुमानगढ़ | जंक्शन में वार्ड 38 की महिला पार्षद परमजीत सोनी के घर पर शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे पहले हमलावरों ने महिला पार्षद के ससुर के फाइनेंस ऑफिस पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। हमले का कारण फाइनेंस के रुपयों का लेनदेन विवाद होना बताया जा रहा है। हालांकि परिवादी पक्ष ने किसी तरह की पंचायती करने से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.