फरार मोस्ट वांटेड किया गिरफ्तार

( 8403 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 09:03

बांसवाड़ा | शहर के मकरानी वाड़ा में दिसंबर 2012 में हुई धांधली के मामले में फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी को शनिवार देरशाम कोतवाली पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
मकरानीवाड़ा में उस दिन दो गुटों के बीच फायर हुआ था। इसके बाद शहर में तनाव जैसी स्थिति बन गई थी। इसमें नामजद आरोपी मधुबन कॉलोनी निवासी सईद उर्फ बोड़ा पुत्र जहूर मोहम्मद भाग गया था।
पुलिस ने सईद की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए थे, लेकिन विदेश भाग जाने की वजह से हाथ नहीं आया। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोड़ा इन दिनों अपने घर पर ही है। ऐसे में कोतवाल गोपीचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने बोड़ा पर निगाह रखी। और जैसे ही मौका मिला, तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.