रामबोला मठ से दानपेटी चुरा ले गए बदमाश

( 5236 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 09:03

डूंगरपुर | रामबोला मठ में बीती रात चोरों ने धावा बोला। बदमाश मंदिर की दानपेटी चुरा ले गए है। जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह मंदिर परिसर के पीछे की ओर गेपसागर झील से बदमाश दाखिल हुए। वे हनुमानजी की डेरी के सामने रखी दानपेटी उखाड़ ले गए।
वारदात का पता सुबह करीब चार बजे पुजारी के उठने पर लगा। उन्होंने महंत शिवशंकरदास को सूचना दी। वे उस दौरान गुजरात के शामलाजी में थे। डूंगरपुर रामबोला मंदिर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सुबह पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और पड़ताल शुरू की। सब इंस्पेक्टर राजेंद्रसिंह ने बताया कि नारायण रेबारी ने चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। दीपावली से अब तक एक दर्जन तक चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.