विहिप के बंद से कंधमाल में जनजीवन प्रभावित

( 5576 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 08:03

फूलबनी | सुरक्षा कारणों के चलते ओडिशा के कंधमाल जिले में विश्व हंिदूू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया को सभा करने से रोके जाने के बाद विहिप के बंद से जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को आहुत बंद के दौरान अधिकतर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बैंक व पेट्रोल पंप भी नहीं खोले जा सके, जबकि यातायात व्यवस्था पर भी असर हुआ। बंद के दौरान विहिप समर्थकों ने कई जगह तोड़फोड़ भी की। बंद से शिक्षण संस्थानों व आपात सेवाओं को मुक्त रखा गया था। विहिप पूर्वी क्षेत्र के सहायक सचिव प्रियनाथ शर्मा ने बताया कि तोगड़िया पर प्रतिबंध लगाए जाने के अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध किया गया। कंधमाल के फूलबनी में आयोजित होने वाली तोगड़िया की सभा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी थी। हालांकि विहिप को बिना तोगड़िया के सभा करने की अनुमति दे दी थी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.