शोध-अनुसंधान को बढ़ावा देगी सरकार : प्रधानमंत्री

( 2882 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 08:03

नई दिल्ली | राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वैज्ञानिकों को भारत की शान बताया है। प्रसिद्ध भौतिकविद् सर सीवी रमन द्वारा 28 फरवरी, 1928 को रमन इफेक्ट की खोज की याद में इस दिन को हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके लिए वर्ष 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था।1प्रधानमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये इस मौके पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार खासकर युवाओं में शोध-अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विज्ञान और तकनीक ही देश का भविष्य तय करेगा। प्रधानमंत्री ने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीवी रमन की सराहना की। सर सीवी रमन का जन्म सात नवंबर, 1988 को तमिलनाडु में और निधन 21 नवंबर, 1970 को बेंगलुरु में हुआ था।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.