पुतिन के आलोचक पूर्व उप-प्रधानमंत्री की हत्या

( 3096 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 08:03

मास्को | रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के प्रखर आलोचक रहे पूर्व उप-प्रधानमंत्री बोरिस नेमत्सोव की शुक्रवार देर रात हत्या कर दी गई। यूक्रेन संकट में रूस की भूमिका को लेकर पुतिन की खिंचाई करने वाले प्रमुख विपक्षी नेता नेमत्सोव पहले ही अपनी हत्या की आशंका जता चुके थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हत्याकांड की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।1व्लादीमिर पुतिन ने हत्या की निंदा करते हुए हत्याकांड की जांच राष्ट्रपति की निगरानी में कराए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के ठीक पहले विपक्षी नेता की हत्या उकसावे वाली कार्रवाई है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.