अमेरिका में एक और मंदिर में हुई तोड़फोड़

( 7034 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 08:03

लॉस एंजिलिस | अमेरिका में एक महीने के अंदर दूसरी बार मंदिर को निशाना बनाया गया है। ताजा घटनाक्रम में कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर की खिड़कियों को तोड़ दिया और उसकी दीवार पर पेंट से ‘फीयर’ (डर) लिख दिया।1गुरुवार देर रात हुई इस घटना में हमलावरों ने ईंटों से केंट स्थित हंिदूू मंदिर की कई खिड़कियां तोड़ दीं। रात में पूजा करने आए लोगों को मंदिर में खिड़कियों के टूटे टुकड़े मिले। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि वे इस बात को लेकर निश्चित नहीं हैं कि मंदिर को धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया या आसपास के बच्चों ने परेशान करने के लिए ऐसा किया है। बीते एक पखवाड़े के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 15 फरवरी को भी कुछ अज्ञात लोगों ने सिएटल मेट्रोपॉलिटन में एक हंिदूू मंदिर में तोड़फोड़ की थी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.