मुंबई को हरा कर्नाटक फाइनल में

( 5825 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Mar, 15 08:03

बंगलूरू । कर्नाटक ने शनिवार को यहां सेमीफाइनल में मुंबई की युवा टीम को 112 रन से हराकर रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाई। कर्नाटक ने पहली पारी में 202 रन बनाने के बाद मुंबई को 44 रन पर ढेर कर दिया था जो रणजी ट्रॉफी में उसका दूसरा सबसे कम स्कोर था। पहली पारी में 158 रन की बढ़त हासिल करने के बाद कर्नाटक ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए और मुंबई को 445 रन का लक्ष्य दिया।
मुंबई ने चौथे दिन की शुरुआत छह विकेट पर 277 रन से की और उसे जीत के लिए 168 रन की दरकार थी। अभिमन्यु मिथुन ने संधू (05) जबकि श्रेयस ने शर्दुल (13) को पवेलियन भेजकर मुंबई की उम्मीदों को तोड़ दिया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.