ब्राउन शुगर पीते एक गिरफ्तार

( 2635 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Feb, 15 10:02

राजसमंद | रेलमगरापुलिस ने शनिवार को ब्राउन शुगर पीते एक जने को गिरफ्तार किया है। रेलमगरा निवासी लादूलाल (20) पुत्र गोटूलाल दर्जी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से ब्राउन शुगर पीने की सूचना मिली। पुलिस मय जाप्ता कोर्ट परिसर के नजदीक पानी की टंकी के पास पहुंची। यहां लादूलाल ब्राउन शुगर पीते मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर पीने के उपकरण बरामद किए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.