देवगांव में पैंथर का आतंक

( 7016 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 15 09:02

पीपली आचार्यान | राज्यावास ग्राम पंचायत में देवगांव में पिछले एक सप्ताह से पैंथर के आंतक से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के विरोध पर गुरुवार देर रात को वन विभाग के कर्मचारियों ने देवगांव में पिंजरा रखवाया है। हालांकि रात को पैंथर पिंजरे में नहीं आया था।
ग्रामीणों के अनुसार राज्यावास के देवगांव में पैंथर ने अपना ठिकाना बना रखा है। आए दिन चरागाह क्षेत्र में चरने वाली गायों का शिकार कर लेता है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार देर शाम को पैंथर दिखाई देने पर वन को विभाग सूचना देने के बाद भी विभाग के कर्मचारी नहीं आए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.