मचींद गांव में युवक ने फांसी लगाई

( 4390 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 15 09:02

राजसमंद | खमनोर थाना क्षेत्र के मचींद गांव में गुरुवार देर रात को एक युवक ने घर के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
खमनोर पुलिस ने बताया कि मचींद निवासी गन्ना (35) पुत्र पन्ना गमेती गुरुवार रात को अपने ही घर के बाहर नीम के पेड़ पर टाॅवेल से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसकी सूचना परिजनों को शुक्रवार सुबह लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.