भाजपा देहात : दो महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री

( 9422 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 15 11:02

उदयपुर | सवा 6 माह के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को भाजपा के देहात जिलाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत ने कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें दो महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष आठ जिला मंत्री शामिल किए गए है। जिले में भाजपा के 17 की बजाय अब 19 मंडल होंगे। इसमें सेमारी और सायरा को नया मंडल बनाया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की सहमति के बाद यह कार्यकारिणी घोषित हुई। इसमें कटारिया के समधी आकाश वागरेचा को वल्लभनगर क्षेत्र के कोटे से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। टीम में गीता पटेल नाथूलाल जैन को पुराने पद पर ही कायम रखा गया है। तीन महिलाओं को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सलूंबर फतहनगर में आगामी दिनों में पालिका चुनाव होने है। ऐसे में इन दोनों के मंडल अध्यक्ष को भी यथावत रखा गया है। कार्यकारिणी में युवाओं को भी मौका दिया गया है। जिला परिषद के वार्ड 27 से निर्वाचित सुषमा त्रिवेदी को जिला मंत्री बनाया गया है। त्रिवेदी बीटेक और विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर हैं।
जिला कार्यकारिणी : अध्यक्षतख्तसिंह शक्तावत।, महामंत्री भंवरसिंह पंवार डॉ.गीता पटेल, उपाध्यक्ष नंदलाल सुथार, नाथूलाल जैन, नरेंद्रसिंह आसोलिया, प्रेम पंडया, आकाश वागरेचा, हुंसाराम गरासिया, मोहनलाल जाट, नरेंद्र कुमार मीणा, जिला मंत्री सुषमा त्रिवेदी, दौलतराम मीणा, रमेश जोशी खेराड़, भोपालसिंह राव, दयालाल चौधरी, चंदा जैन, गिरधारीलाल सोनी, हिम्मतसिंह तंवर, कार्यालय मंत्री महेंद्र लोढ़ा, प्रचार मंत्री केसरसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष नेमीचंद जैन और प्रवक्ता देवीलाल सालवी को नियुक्त किया है।
कोटड़ा : अध्यक्षअणदाराम गरासिया, महामंत्री तेजाराम शिवशंकर शर्मा।
फलासिया: अध्यक्षधुलाराम भगाेरा, महामंत्री रतनलाल गुर्जर, मणिलाल जोशी।
झाड़ोल: अध्यक्षपंकज जैन, महामंत्री नीलम पुरोहित, मोहनलाल गमेती।
खेरवाड़ा: अध्यक्षरमेशचंद्र कोठारी, महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, विमल कोठारी।
ऋषभदेव: अध्यक्षदेवीलाल मीणा, महामंत्री सुरेंद्र जैन, गौतम मीणा।
सलूंबर(शहर) : अध्यक्षकैलाश गांधी, महामंत्री कमल बाहेती, करण सिंह पंवार।
सलूंबर(ग्रामीण) : अध्यक्षकांतिलाल जैन, महामंत्री हिम्मतसिंह खरका, रामजी जोशी।
फतहनगर: अध्यक्षज्ञानजी पाटोदी, महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल, हेमेंद्र सिंह राणावत।
भींडर: अध्यक्षहीरालाल पंड्या, महामंत्री संपतलाल जैन, विनोद शर्मा।
भबराना: अध्यक्षदिनेश जैन, महामंत्री दिनेश भट्ट, हरीश मीणा।
सेमारी: अध्यक्षभंवरसिंह शक्तावत, महामंत्री शंकर पटेल, राजेंद्रकुमार कलाल।
सायरा: अध्यक्षलक्ष्मणसिंह राव, महामंत्री नाथू सिंह कड़ेचा, शंकर नागदा।
कानोड़: अध्यक्षमहावीर दक, महामंत्री भगवतीलाल तेली, चांदमल खटीक।
वल्लभनगर: अध्यक्षहरिसिंह गौड़, महामंत्री प्रकाश जैन, धनजी अहीर।
मावली: अध्यक्षदिनेश कावडिय़ा, महामंत्री जवान सिंह राणावत, रतन डांगी।
कुराबड़: अध्यक्षजोगेंद्र पटेल, महामंत्री फतह सिंह सिसोदिया, भरत मीणा।
सराड़ा: अध्यक्षकालूलाल मीणा, महामंत्री धनराज पटेल, मणिशंकर।
गोगुंदा: अध्यक्षलक्ष्मणसिंह झाला, महामंत्री चंद्रेश फत्तावत, दुर्गाशंकर पालीवाल।
लसाडिय़ा: अध्यक्षहीरालाल चौधरी, महामंत्री देवीलाल मेनारिया लहरीलाल जैन।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.