शॉर्ट सर्किट से बैंक में आधे घंटे बजा सायरन

( 2349 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 15 10:02

पटना | किदवई पुरी स्थितयूनाइटेड बैंक आॅफ इंडिया में शनिवार शाम अचानक सायरन बजने लगा। शाम साढ़े छह से सात बजे तक लगातार सायरन के बजने से हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर बुद्धा कॉलोनी थानेदार सुरक्षाकर्मियों के साथ पहुंच गए। बैंक के अधिकारी भी आए। बैंक खोलकर चप्पे-चप्पे को खंगाला गया। सब कुछ सही पाया। पता चला कि शॉर्ट सर्किट होने से सायरन बजने लगा था। थानेदार ने बताया कि शाम में किदवईपुरी इलाके की बिजली कटी थी। शाम साढ़े छह बजे बिजली आई और शॉर्ट सर्किट से सायरन बजने लगा। बिजली मिस्त्री को बुलाकर इसे ठीक कर लिया गया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.