राज्य स्तरीय खगोल विज्ञान उत्सव शुरू

( 6235 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 15 10:02

भोपाल| मप्र विज्ञान सभा की ओर से 16वां राज्य स्तरीय खगोल विज्ञान उत्सव शनिवार से शुरू हुआ। आंचलिक विज्ञान केंद्र में आयोजित विज्ञान उत्सव में 150 छात्रों ने भाग लिया। इस मौके पर 14 जिलों से चुनकर आए प्रतिभागियों के लिए राज्य स्तरीय खगोल विज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। रविवार को छात्रों के लिए खगोल विज्ञान किट कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर विज्ञान प्रसार, नई दिल्ली से आए वैज्ञानिक डॉ.अरविंद सी रानाडे ने भारत के मंगल मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य मंगल पर मीथेन और दूसरी गैसों का पता लगाना है। इसके लिए मंगल यान के साथ जो पेलोड भेजा गया है, उसके कैमरे और सेंसर्स की सहायता से विभिन्न जानकारियां जुटाई जाएंगी। डॉ. रानाडे ने कहा कि भारत की मंगल मिशन की सफलता देश में खगोल विज्ञान में वैज्ञानिकों की सफलता का प्रतीक है।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.