भाजपा पदाधिकारी से दुष्कर्म

( 2388 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 15 10:02

मनासा | मनासा भाजपा की एक नेत्री ने दुष्कर्म की शिकायत की है। नीमच पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर मामला मनासा पुलिस को भेजा है। मनासा टीआई आरएस भदौरिया के अनुसार भाजपा नेत्री ने बताया गुरुवार रात मैं घर में अकेली थी। रात करीब ढाई बजे दो नकाबपोश मेरे घर आए। दरवाजा खोलते ही वे घर में घुस गए और दुष्कर्म किया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.