चोरी के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

( 2874 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Feb, 15 10:02

राजसमंद | राजनगर पुलिस ने माइंस से मोटर चोरी के आरोप में शुक्रवार रात दो जनों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। द्वितीय थानाधिकारी लच्छीराम ने बताया कि मुंडोल निवासी डालचंद पुत्र भंवरलाल पुरोहित तथा भैरूलाल पुत्र लालू गमेती को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। कांकरोली निवासी राकेश कोठारी ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि उसकी मुंडोल पर माइंस है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.