अवैध वसूली का केस दर्ज

( 6140 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jan, 15 10:01

राजसमंद | राजनगर पुलिस ने शुक्रवार को माइंस के विवाद को लेकर 25 लाख रुपए की अवैध वसूली करने का केस दर्ज किया है।
थानाधिकारी विवेकसिंह के अनुसार सार्दुल खेड़ा निवासी आरीफ मोहम्मद ने गांव के ही नारायणलाल पुत्र जसराज जाट, लेहरूलाल पुत्र देवीलाल जाट, रतनलाल पुत्र भूरा जाट, मदनलाल पुत्र भंवरलाल तथा खारंडिया निवासी निर्भयसिंह पुत्र शम्भूसिंह चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखाया है कि उसका आरोपियों से माइंस का विवाद चल रहा है। वह 6 सितंबर को माइंस पर बैठा था। आरोपियों ने आते ही 25 लाख रुपए की मांग की। लेहरूलाल ने कहा कि एक साथ रुपए नहीं दे सकते हो तो पांच-पांच लाख रुपए देना शुरू कर दो।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.