राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस परपुष्पांजलि अर्पित

( 6224 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Jan, 15 01:01

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर आज कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि गांधीजी के विचार वर्तमान समय के लिए उतने ही संगत और उपयुक्त हैं, जितने उस समय थे। आज उन विचारों को समझने की बडी आवश्यकता है, क्योंकि उनके आधार पर आज की बहुत-सी समस्याओं के समाधान सहज ही मिल जाते है। यह ठीक है कि आज परिस्थितियां बदल गई हैं, मूल्य बदल गये हैं, लेकिन यह भी सत्य है कि मनुष्य को अपने मानवीय विकास की बहुत सी सीढयां अभी चढनी हैं और गांधीजी की विचार उसमें विशेष सहायता प्रदान करते हैं। उनके आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को आज की पीढी को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।
इस अवसर पर फिरोज अहमद शेख, चन्द्रप्रकाश जैन, मदन पटेल, योगेश शर्मा, सौरभ कुमावत, प्रकाश वसीटा आदि उपस्थित थे।

© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.