जल सदुपयोग एवं संरक्षण प्रदर्शनी का समापन

( 3603 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 15 09:01

जल सदुपयोग एवं संरक्षण प्रदर्शनी का समापन उदयपुर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम द्वारा सूचना केन्द्र में जल सदुपयोग व संरक्षण पर प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हुआ। फिशरीज कॉलेज एवं अरिहंत कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डॉ. पी.सी.जैन ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि जल की एक एक बूंद कीमती है , उन्होंने ‘ टेंकर आया ’ नामक लघु नाटिका द्वारा पानी बचाने का संदेश दिया। डॉ. सतीश भटनागर ने भी प्रदर्शनी को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। आभार परमवीर सिंह राव ने जताया।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.