ऊनी वस्त्र एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित

( 3737 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Jan, 15 11:01

खमनोर| राजीव गांधी महिला मंडल, घोड़च एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेडच के संयुक्त प्रयासों से दानदाताओं से सहयोग प्राप्त कर क्षेत्र के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। राजीव गांधी महिला मंडल घोडच की सचिव भगवती जोशी ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेडच, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, घोडच, उच्च प्राथमिक विद्यालय, झागमाता एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, घोडच के छात्र छात्राओं को ऊनी वस्त्र एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई है। इस दौरान राकेश टांक,राजेश जोशी,अम्बालाल सुथार,मुकेश जीनगर, महिला मंडल अध्यक्ष अनिता भाटी भी उपस्थित थी
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.