बनेगी आप की सरकार : केजरीवाल

( 3634 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jan, 15 09:01

दक्षिणी दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अमर कॉलोनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे कर लोगों के वोट हासिल करना चाहती है, लेकिन इस बार दिल्ली की जनता पूर्ण बहुमत से आप की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की सरकार बनने पर दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली व पानी उपलब्ध होगा। पूरी दिल्ली में फ्री वाई-फाई की भी व्यवस्था की जाएगी। अरविंद केजरीवाल कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार मदन लाल के पक्ष में जनसभा संबोधित करने आए थे। करीब 25 मिनट के संबोधन में उन्होंने बिना किसी नेता का नाम लिए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मतदान के लिए अब अधिक समय नहीं बचा है इसलिए जी जान से जनसंपर्क में जुट जाएं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.