स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड में बर्डमैन का जलवा

( 6145 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jan, 15 09:01

लॉस एंजिल्स | एलेजांद्रो गोंजालिज इनारितू की डार्क कॉमेडी बर्डमैन ने 21वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड का शीर्ष पुरस्कार जीत लिया है। इस अवार्ड को जीतने के लिए फिल्म ने ब्वॉयहुड, द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल, द इमिटेशन गेम और द थ्येरी ऑफ इवेरीथिंग को पीछे छोड़ा। मिशेल कीटन अभिनीत इस फिल्म ने हाल ही में प्रोडयूसर गिल्ड ऑफ अमेरिका अवार्ड में भी बेस्ट पिक्चर अवार्ड जीता है। बर्डमैन ने आगामी 87वें अकेडमी अवार्ड में पीरियड फिल्म द ग्रैंड बुडापेस्ट होटल के साथ सर्वाधिक नामांकन हासिल किया है। ऑस्कर अवार्ड में फिल्म को नौ नामांकन मिले हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.