ई-कॉमर्स उद्योग में एक लाख नौकरियां

( 4151 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jan, 15 09:01

मुंबई | देश में ई-कॉमर्स कारोबार की बढ़ती रफ्तार के साथ इस क्षेत्र में अगले छह महीनों में एक लाख लोगों की आवश्यकता होगी। बड़े-बड़े कारोबारों को पीछे छोड़ इस उद्योग का आकार 12 अरब डॉलर से ज्यादा का हो चुका है। उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने यह बात कही। 1ग्लोबल फर्म इनहेम लीडरशिप सॉल्यूशंस के कंट्री हेड प्रशांत नायर के अनुसार ई-कॉमर्स क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में खासी तेजी देखी जा रही है। यह अगले छह माह में भी बनी रहेगी। 2009 में ई-कॉमर्स उद्योग का आकार 3.8 अरब डॉलर का था, जो 2013 में बढ़कर 12.6 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। यह सालाना 30 फीसद की रफ्तार से बढ़ रहा है। फिलहाल विशेषज्ञ इस सेक्टर के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती लोगों को जोड़कर रखने को मानते हैं। अन्य सेक्टरों के विपरीत ई-कॉमर्स सेक्टर में कार्य संस्कृति और नवप्र्वतन महत्वपूर्ण होंगे। क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की कारोबार को बढ़ाने की जोरदार योजना है। लिहाजा वे नियुक्तियों को लेकर कंसेल्टेंटों की भी सेवाएं ले रही हैं। रिटेल सेक्टर को ई-कॉमर्स क्षेत्र से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.