अब तो खुल जानी चाहिए नीतीश की आंखें : मंगल

( 4878 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 11:01

पटना | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाने के मसौदे पर हस्ताक्षर के बाद बिहार की अनदेखी का राग अलापने वाले नीतीश कुमार की आंखें खुल जानी चाहिए। जिस कांग्रेस और राजद के साथ नीतीश गले मिल रहे हैं, उनके समर्थन वाली कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल में 22 दिसंबर, 2009 से 29 मई, 2014 के बीच इस केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और केंद्र की सरकार के साथ 27 बार बैठकें हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पर, आठ माह में ही नरेंद्र मोदी ने बिहार को बड़ा तोहफा दे दिया। केंद्र ने बिहार को आठ माह में बहुत कुछ दिया है, लेकिन राज्य सरकार केंद्रीय राशि को खर्च ही नहीं कर पा रही है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.