मतपत्र फाड़ने का एक आरोपी गिरफ्तार

( 2419 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 10:01

भरतपुर| उद्योग नगर थाना पुलिस ने मतपत्र फाड़ने का एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय श्योरावली डीग के प्रधानाध्यापक दिनेश बाबू राजपूत हाल रिटर्निंग अधिकारी मतदान केन्द्र मडरपुर ने माखनसिंह के खिलाफ मतदान केन्द्र पर पंचायत चुनाव के अपने मत पत्र को फाड़ने का मामला थाना उद्योगनगर पर दर्ज कराया था। इस संबंध में आरोपी माखनसिंह निवासी जिरौली को गिरफ्तार किया है।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.