कोहरे ने रोकी रफ्तार

( 2492 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 10:01

चित्तौड़गढ़ | उत्तर भारत सहित प्रदेश में कोहरे का असर से कई ट्रेन लेट चल रही हैं। रविवार को चित्तौडगढ होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें देरी से पहुंची। इसमें चेतक आधा घंटा, मेवाड़ एक घंटा, खजुराहो एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, रतलाम-जोधपुर आधा घंटा, यमुनाब्रिज-रतलाम पैसेंजर सवा चार घंटे, मेरठ सिटी-मंदसौर लिंक एक्सप्रेस दो घंटा, इंदौर-उदयपुर आधा घंटा देरी से पहुंची। मंदसौर-मेरठ सिटी लिंक एक्सप्रेस पौने दो घंटे देरी से चित्तौडगढ होते हुए कोटा रवाना हुई।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.