भांगवा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

( 2340 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 10:01

भादरा | निकटवर्ती गांव भांगवा में आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी मोमनराम बगडिय़ा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को विधायक संजीव बेनीवाल ने किया। बेनीवाल ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में प्रथम मैच ग्राम भांगवा डोभी की टीमों के बीच हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति प्रधान धर्मपाल मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य लालमोहम्मद जन, भाजपा देहात अध्यक्ष जगदीश मेहरिया, युवामोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश थे।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.