शीतलहर कोहरे का असर रविवार को भी

( 4749 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 10:01

प्रतापगढ़ | जिले भरमें शनिवार से शुरू हुई शीतलहर कोहरे का असर रविवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर हाड़ कंपाने वाली शीतलहर चलती रही। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। छुट्टी का दिन होने से लोग आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकले। सारा दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं प्राइवेट बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ कम ही रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर 2.30 बजे तक कोहरा छाया रहा। मौसम में परिर्वतन होने से अफीम काश्तकारों को चिंता सता रही है। बारिश होने और बादल छाए रहने से काली मस्सी सफेद मस्सी का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। शहर के गांधी चौराहे पर शाम को दूध जलेबी गाजर हलवे की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.