कांग्रेस की बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा

( 5579 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 10:01

राजसमंद | कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रविवार को ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुणसागर कर्णावट ने कहा कि विकास के कार्य बंद हो गए हैं। आज गांवों में यूरिया खाद के लिए किसान दर दर भटक रहा है। पीसीसी सदस्य हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने के अलावा कुछ भी नहीं कर रही। पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी, पूर्व विधायक बंशीलाल गहलोत, पूर्व प्रधान शांतिलाल कोठारी, पूर्व प्रधान रघुवीरसिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष खूमसिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवीलाल बुनकर, ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दूल, मनीषसिंह राठौड़, केलवा सरपंच दिग्विजय सिंह राठौड़, भवानी शंकर पालीवाल ने भी विचार व्यक्त किए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.