हादसे में युवक की मौत साथी हुआ घायल

( 2953 बार पढ़ी गयी)
Published on : 26 Jan, 15 10:01

केलवा| उमटी के पास रविवार दोपहर ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक जना घायल हो गया। घायल को आरके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना अधिकारी डीपी दाधीच ने बताया कि मादड़ी देवस्थान निवासी किशन (19) पुत्र नाथूलाल गमेती की मौत हो गई। चारभुजा निवासी खेमराज भील (24) घायल हो गया। दोनों दोपहर दो बजे मोटरसाइकिल पर माइंस जा रहे थे। उमटी के पास सामने से आते ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि किशन की मौके पर मौत हो गई। खेमराज घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को आरके अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक मार्बल माइंस पर मजदूरी करता था।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.