जमकर चली शीतलहर

( 2245 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 15 09:01

बांसवाड़ा । बांसवाड़ा में अब तक का सबसे ठंडा दिन शनिवार को रहा। सुबह से ही बादल छाए रहे और जमकर शीतलहर चली। शीतलहर के चलते दोपहर तक सुबह सरीखा अहसास रहा। इससे स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल को गए और दोपहर में अवकाश के बाद उसी स्थिति में आए। इसके बाद दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकली तो लोगों को राहत महसूस हुई। धूप निकलते ही तापमान में भी तेजी आई। शनिवार को दोपहर तक का तापमान 13 डिग्री के करीब रहा। इसके बाद 5 डिग्री की तेजी के साथ 18 डिग्री के करीब पहुंच गया। शाम को फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया। इससे पहले शुक्रवार रात्रि का तापमान 9 डिग्री रहा था।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.