श्रीजी की शयन झांकी के दर्शन शुरू

( 8107 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 15 09:01

नाथद्वारा | बसंत पंचमी से श्रीजी प्रभु की हवेली में शयन की झांकी के दर्शन प्रारंभ हो गए। शयन के दर्शनों में वैष्णवों की कतार रही। बाहर के वैष्णव भी दर्शन करने पहुंचे। श्रीजी प्रभु की शयन झांकी के दर्शन रामनवमीं तक होंगे। बसंती पंचमी को लेकर नवधा भक्ति के भाव से श्रीजी प्रभु की नौ झांकियों के दर्शन खुले। शनिवार को राजभोग की विशेष झांकी के दर्शन हुए। शयन झांकी में श्रद्धालुओं ने श्रीजी प्रभु की नौ झांकियों के दर्शनों का लाभ लिया। श्रीजी प्रभु की हवेली में बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। हवेली परिसर गुलाल अबीर से महक उठा। उत्सव के भाव से श्रीजी प्रभु के श्रीचरण में फौंदा वाले मौजाजी, मीना के नुपूर धराए गए। श्रीअंग पर धवल सुथन के संग धवल घेरदार वागा धराया गया। श्रीमस्तक पर गोल पाग मोरपंख चंद्रिका सुशोभित की गई। श्रीअंग पर लाल मीना मोती के आभरण धराए गए।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.