स्वर्णनगरी में पारा 7.5 डिग्री पर

( 5043 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 15 09:01

जैसलमेर | स्वर्णनगरी में सर्दी का सितम जारी है। शनिवार को भी अलसवेरे कोहरा छाया रहा। वहीं सर्द हवा ने आमजन को सर्दी का एहसास करवाया। सुबह से ही कोहरे के चलते जन जीवन प्रभावित दिखाई दिया। वहीं धूप निकलने के साथ ही लोगों को थोडी सर्दी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव आया है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर चांधन में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री रहा।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.