आज एक दूजे के हो जाएंगे सोहा-कुणाल

( 3899 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Jan, 15 09:01

मुंबई । मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर की बेटी और सैफ अली खान की बहन अभिनेत्री सोहा अली खान की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को मुंबई स्थित पटौदी मेन्शन में मेहंदी की रस्म अदा की गई, जिसमें पटौदी परिवार के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया, सलमान खान की बहन अर्पिता सहित कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। रविवार को सोहा और ­कुणाल बड़ी सादगी से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। घर पर वे पंजीकृत विवाह करेंगे। कहा जा रहा है कि शादी के बाद वे दोनों उसी घर में ही रहेंगे, जहां वे दो साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। मुंबई के खार इलाके में इनका यह आशियाना मैहर अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर पर है। दोनों ने 2012 में 11 करोड़ में यह फ्लैट खरीदा था। सूत्र की मानें तो सोहा-कुणाल हनीमून पर नहीं जा पाएंगे। सोहा फिल्‍म ′घायल वन्‍स अगेन′ की शूटिंग पूरी करने के बाद ही हनीमून पर जाना चाहती हैं।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.