सिगरेट से घटाया वैट

( 3148 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 15 11:01

पटना | राज्य सरकार ने सिगरेट पर वैट 30 से घटाकर 20 फीसदी कर दिया है। सरकार ने यह कदम राज्य में सिगरेट से प्राप्त होने वाले राजस्व में गिरावट में होने के कारण उठाया है। दरअसल, सरकार ने जब सिगरेट पर वैट 20 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया था, तो राजस्व में गिरावट आई थी।
वैट बढ़ोतरी के बाद राज्य में सिगरेट का कारोबार साल दर साल कम होने लगा था। इसका सीधा असर वाणिज्य विभाग के राजस्व संग्रह पर पड़ा। ऐसा पड़ोसी राज्यों में सिगरेट पर वैट की दरें बिहार की तुलना में कम होने के कारण हुआ। दूसरे राज्यों में सिगरेट सस्ती होने के कारण बिहार में अवैध तरीके से आने लगी।
© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.