राहुल गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सरकार न होने का दर्द का बयां

( Read 6387 Times)

02 Sep, 10 16:19
Share |
Print This Page

राहुल गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सरकार न होने का दर्द का बयां अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सरकार न होने का दर्द का बयां करते हुए एक तरफ जहां फिर मायावती सरकार पर निशाना बनाया। तो दूसरी तरफ किसानों की तकलीफों को आवाज देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसानों की समस्यों से लगता है किसी को कोई सरोकार नहीं रहा। अमेठी को छत्रपति शाहूजी महाराज के नाम से अलग जिला बनाए जाने के बाद राहुल का यह पहला दौरा था। राहुल ने मायावती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार का विकास योजनाओं के प्रति असहयोगात्मक रवैया टीस देने वाला है। केंद्र से विकास के लिए आने वाला पैसा कहां जाता है अब सभी जानते हैं। राहुल गांधी विकासखंड जगदीशपुर के कचनाव गांव में बुधवार को कृषि वानिकी सहकारी समिति के वृक्षारोपण एवं उत्पादकता वृद्धि गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने इफ्को सहकारी भवन का उद्घाटन भी किया। इससे पहले उन्होंने बहादुरपुर ब्लाक के सरवन में ग्राम पंचायत के लिए आप्टिकल फाइबर केबिल नेटवर्क का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने गांवों में संचार क्रांति लाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा इससे अमीरी और गरीबी की दूरी कम की जा सकती है। गांवों को इंटरनेट से जोड़ते हुए उन्होंने एक बालिका के आग्रह पर सचिन तेंदुलकर की साइट खोलकर उसे दिखाया और कहा आप भी इसी प्रकार देश-दुनिया से जुड़ सकती हैं। राहुल ने भादर के पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. सूर्यनारायण सिंह के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और शाम को मुंशीगंज अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। हमेशा की तरह बुधवार को भी उनका दौरा विविधताओं से भरा रहा। कहीं पर सड़क के किनारे दुकान पर जलेबी-दही का आनंद लिया तो कहीं सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं का हालचाल पूछा। सरवन से कचगांव की 60 किमी तथा वहां से भादर फिर मंुशीगंज की लगभग अस्सी किलोमीटर की दूरी में अपने स्वागत में खड़े युवाओं के बीच उतरकर राहुल ने उनका अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ भारत में संचार क्रांति के जनक सैम पित्रोदा भी थे। राहुल के दोनों कार्यक्रमों में गरीबों के प्रति उनका दर्द झलका। कचनाव गांव की गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक राम सेवक ने किया। इस मौके पर आसपास के तमाम गांव के किसान, इफ्को के अधिकारी तथा इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लि. के अधिकारी गण भी मौजूद थे। राहुल गांधी रात्रि विश्राम के लिए मंुशीगंज अतिथि गृह में ठहरे हैं। गुरुवार को भी क्षेत्र में उनके कार्यक्रम हैं।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: भारत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Beagle
Rank #2 :: Boxer
Rank #3 :: Doberman Pinschers
Rank #4 :: Great Danes
Rank #5 :: Labrador Retriever
Rank #6 :: German Shepherd Dog
Rank #7 :: Papillons
Rank #8 :: Rottweilers
Rank #9 :: Bulldogs
Rank #10 :: Jack Russell Terrier
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG