GMCH STORIES

आयोजित हुई भव्य शोभा यात्रा

( Read 10919 Times)

20 Apr 18
Share |
Print This Page
प्राचीन पांडव कालीन प्राचीन नीली छतरी शिव मंदिर में दो दिन से शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था | यज्ञाचार्य बृज मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में 50 से ज्यादा वेद पाठी पंडित मंत्रोच्चारण, पूजा अर्चना कर विधि विधान से शिव परिवार की नई मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा में लगे हुए थे | आज प्रात: 9 बजे से महंत प. मनीष शर्मा ने अपनी पत्नी एवं पांडव कालीन नीली छतरी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टीयों के साथ मूर्तियों की पूजा कर शोभा यात्रा प्रारंभ की |

शोभा यात्रा में शिव परिवार के साथ महंत प. मनीष शर्मा पंडितों के साथ बग्घी में सवार हुए | बैड बजे के साथ आगे हाथी, ऊंट व् उनके पीछे ट्रस्टी व सैकड़ो श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया | जगह जगह पर यार्य का स्वागत हुआ |

शोभा यात्रा के शुभारम्भ पर क्षेत्र के निगम पार्षद, श्री रवि कप्तान, पूर्व पार्षद श्री सुमन गुप्ता व व् अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like