कठुआ , उन्नाव और सूरत की जघन्य बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आज जयपुर में आम आदमी पार्टी ने अल्बर्ट हाल पर मोमबत्ती जला कर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में 200 से ज्यादा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शन के बारे जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार जिस तरह महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न अथवा अपराधों पर प्रतिक्रिया देती है अथवा दोषियों को खुलेआम संरक्षण देने के लिए पूरा जोर लगाती है उससे आज देश हैरान है। देश भर में हो रहे अधिकांश बलात्कार के मामलों में किसी न किसी रूप में भाजपा के छोटे बड़े नेता की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भागीदारी भी किसी अचरज से कम नहीं है। आप नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की इस रिवायत को हरगिज बरर्दास्त नहीं करेगी। ‘बहुत हुआ नारी पर वार अबकी बार मोदी सरकार’ का जुमला देकर देश को धोखे में रखने वालों के लिए अब नया नारा जनता दे रही है। कि ‘बहुत हुआ नारी पर गद्दी छोड़ो मोदी सरकार’
कैंडल मार्च का नेतृत्व जवाहर शर्मा, नीलम साहनी, नासिर खान,मुबारक अली, अंसार खान, विनोद सेन, इदर सेन, नेहा, चिराग और विष्णु ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोषी लोगों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की।
Source :