GMCH STORIES

चित्तौडगढ में पाइप लाईन से घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस

( Read 7773 Times)

20 Mar 18
Share |
Print This Page
नईदिल्ली/ चित्तौडगढ जिले में अब जल्द ही पाईप लाईन के जरिये रसोई गैस सीधे घरों तक पंहुचेगी। यह जानकारी देते हुये चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने बताया की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पाईपलाईन के जरिये रसोई गैस सीधे घरों तक पंहुचाने के लिये देशभर में कुल १७३ तथा राजस्थान प्रदेश में चित्तौडगढ सहीत १२ शहरों का चयन किया है।इसके लिये टेंडर की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।सिटी डिस्ट्रीब्यूशन गैस नेटवर्क के तहत आम उपभोक्ताओं तक घरेलु गैस पाईप लाईन के द्वारा पंहुच पायेगी जिससे उपभोक्ताओं को गैस के सिलेंण्डर की फिलिंग हेतु समय व धन अलग से खर्च नही करना पडेगा।गैस एक सस्ता व कम प्रदुषण वाला ईधन होने के कारण औद्योगिक क्षेत्रों तथा शहरवासियों को इसका लाभ मिलेगा।इस योजना में चित्तौडगढ जिले में चित्तौडगढ तथा रावतभाटा शहर तथा उदयपुर शहर आदि को शामिल किया गया है।
चित्तौडगढ में गैस पाईप लाईन के लिये सांसद जोशी ने पूर्व में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री से भेंट कर विशेष आग्रह किया था।
चित्तौडगढ तथा रावतभाटा शहर में इस गैस पाईप लाईन की सौगात के लिये सांसद जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुन्धराराजे का आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like